हार्न ओके प्लीज़ बोले तो

ट्रकों के पीछे ‘Horn OK Please’ में "OK' का क्या अर्थ होता है. 

ट्रकों की दुनिया भी अपने आप में एक अलग दुनिया है। ट्रकों की साज-सज्जा। सड़क पर चलने के उनके परंपरागत तरीके। ट्रकों के पीछे लगे हुए स्लोगन और रास्तों की जानकारी दूसरों तक पहुंचाने का तरीका अपने आप में अनूठा है। इन सब में एक चीज और भी है। लगभग हर ट्रक के पीछे लिखा होता है ‘Horn OK Please’ इसमें से ‘Horn Please’ का तात्पर्य तो हम सब जानते हैं, परंतु OK का क्या अर्थ होता है। आइए जानते हैं: 

 
‘Horn OK Please’ पर किसने रिसर्च किया
झारखंड निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट श्रुति श्रेया ने इस पर एक रिसर्च की है। श्रुति श्रेया कहती हैं कि पहली नजर में देखने पर ‘Horn OK Please’ व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध लगता है। आखिर बीच में लिखे OK का क्या तुक है ? इसको लेकर अलग अलग लोगों की अपनी अपनी मान्यताएं हैं। लेकिन सर्वाधिक प्रचलित मान्यता द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी हुई है।


‘Horn OK Please’ लिखने की शुरुआत कब से हुई
कहते हैं, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सेना के ज्यादातर ट्रक ईंधन के रूप में केरोसिन का इस्तेमाल करते थे। केरोसिन की अत्यधिक ज्वलनशील प्रवृत्ति होने के कारण जरा सी भी दुर्घटना होने पर विस्फोट का खतरा रहता था। इसलिए ट्रकों के पीछे Horn Please लिखा जाने लगा। इसका तात्पर्य है ओवरटेक करने से पहले गाड़ी का हॉर्न बजाएं और ओवरटेक की अनुमति प्राप्त करें। इसके बीच में OK लिखा गया इसका फुल फॉर्म में 'On kerosene' 


Horn Please और OK दोनों अलग-अलग है 
थोड़ा गौर से देखेंगे तो Horn Please और OK दोनों अलग-अलग है। दोनों के फोंटसाइज या लिखने के तरीके में अंतर होता है। केरोसिन के बाद ट्रक डीजल से चलने लगे। ईंधन बदल गया परंतु डीजल भी ज्वलनशील होता है, इसलिए OK लिखने की परंपरा जारी रही। हालांकि से OD किया जा सकता है। क्योंकि इस तरह केवल वाहन के ईंधन का प्रकार बताया जाता है।